फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ वंश का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
वंश की मौत पर विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
खैर अड्डे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले 11 वर्षीय वंश का शुक्रवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में गांव एलमपुरा में अंतिम संस्कार किया गया। बालक की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर अनाज से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से कालीचरण के पुत्र वंश की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब चार घंटे तक हंगामा किया, गेहूं से भरे ट्रैक्टर में आग लगा दी। वंश के शव को सड़क पर रखकर चंडौस-पिसावा मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। अधिकारियों के समझाने के बाद लोग माने थे। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। वंश कक्षा चार का छात्र था और तीन भाई-बहनों में बीच का था। कोतवाल राजवीर सिंह परमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें