फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथा चीन मिल में मजदूर की मौत

विज्ञापन
साथा चीनी मिल में मजदूर की मौत होने पर घटना स्थल पर पहुचें विधायक दलवीर सिंह घटना की जानकारी करते? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
साथा चीनी मिल की मरम्मत के दौरान गन्ने की चेन जांच के दौरान अचानक चल जाने के कारण एक मजदूर की जान चली गई। दुर्घटना की सूचना पर बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह साथा चीनी मिल पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस संबंध में गन्ना मंत्री से बातचीत की।
विज्ञापन

विधायक ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की मुआवजा धनराशि उपलब्ध कराने के लिए मेंटीनेंस का कार्य कर रही कंपनी को कहा। मुख्यमंत्री ने चीनी मिल को शीघ्र चलाने और दुर्घटना में पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार हर कर्मचारी, मजदूर व किसान के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, युवा भाजपा नेता विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें