जनपद बुलंदशहर के खुर्जा निवासी निशा शर्मा ने पंकज सिंह तोमर, नीतू चौहान और कौशलेंद्र चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन तीनों पर कूटरचित दस्तावेज के जरिये जालसाजी व धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करने का आरोप है।
निशा शर्मा के अनुसार 25 अगस्त 2022 को पंकज तोमर से उनकी मुलाकात हुई थी। उसने अपनी बहन नीतू चौहान और बहनोई कौशलेंद्र चौहान निवासी शिवाला कलां थाना खैर द्वारा एक जमीन की बिक्री करने की बात कही। जमीन का सौदा आठ लाख रुपये में तय कराया। उन्होंने पहले पांच लाख रुपये नकद और 6 सितंबर 2022 को बैनामा के समय दो लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये भुगतान किया। एक लाख रुपये चेक के जरिये दिए।
बैनामा के कुछ समय बाद पता चला कि कौशलेंद्र ने उक्त जमीन का विक्रय अपने नाबालिग बेटों कनिष्क प्रताप और कुमांश प्रताप के नाम कर रखा है जिसकी संरक्षक नीतू चौहान है। उक्त विक्रम में पंकज सिंह तोमर और उनकी मां राजकुमारी तोमर गवाह हैं।