महेंद्र नगर निवासी दो किशोर कृष्णा पहलवान (14) और गोलू पहलवान (17) पुत्र धीरज यादव पैदल महाकुंभ गए और वहां से त्रिवेणी का जल लाकर खेरेश्वर धाम में जलाभिषेक किया। यहां जलाभिषेक करने के बाद दोनों वृंदावन रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
दोनों किशोरों ने बीती 29 जनवरी को अपने गांव से पैदल यात्रा शुरू की थी, इसके बाद महाकुंभ प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ में स्नान किया और वहां से गंगाजल के दो कलश लेकर पैदल ही यात्रा करते हुए वापस खेरेश्वर धाम मंदिर पहुंचे।