फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जमीन विवाद में चली गोली, पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

Tue, 08 Oct 2019 01:42 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रमीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के मई गांव में मंगलवार की सुबह खेत को लेकर चल रहे विवाद के कारण दो पक्षों में फौजदारी के दौरान गोली चल जाने से दहशत मच गई। घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र की गोली लगने के कारण मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिलाल, पाटीदार थाना सासनी, गोंडा सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा। उन्होंने पिता-पुत्र के शव को उठाने पर भी विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस द्वारा समझाए जाने पर वे राजू हुए। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

खेत को लेकर है विवाद

बताया गया कि घटना में शामिल दोनों पक्षों में काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष काफी दिनों से जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। एक पक्ष ने अपना खेत पाली पहलवान को पट्टे पर दे दिया था, जिसमें उसने धान की फसल रोपाई कर ली। 

मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में खेत पर ही फसल को लेकर कहासुनी हुई और बाद में मारपीट व फौजदारी में तब्दील हो गई। फायरिंग में चन्द्रवीर सिंह उर्फ खिल्ली सिंह व बेटे भूरा और दूसरे बेटे प्रदीप को गोली लगी। चन्द्रवीर सिंह और भूरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने को लेकर विरोध करते हुए नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि शव ले जाने से पूर्व हमलावरों की गिरफ्तारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें