एक किसान के खेतों पर काम करने गए थे। पत्नी और बच्चे झोपड़ी में थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई। इससे पत्नी व बच्चे किसी तरह भागकर बाहर निकले।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
7 अप्रैल की दोपहर गांव दुवागढ़ में एक मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोड़ी में रखे रुपये सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गांव निवासी पिंकू पुत्र ओमवीर सिंह के अनुसार गांव के एक छोर पर उनकी झोपड़ी है। 7 अप्रैल को गांव के एक किसान के खेतों पर काम करने गए थे। पत्नी और बच्चे झोपड़ी में थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई।
इससे पत्नी व बच्चे किसी तरह भागकर बाहर निकले। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर पास पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने पूरी तरह से झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित के अनुसार झोपड़ी में रखे करीब आठ हजार रुपये, घरेलू सामान, कपड़े-बर्तन आदि सभी जल गए। पीड़ित ने मुआवजा दिए जाने की प्रशासन से मांग की है।