गांव उसरम में ढाय खिसकने से एक मजदूर मिट्टी में दब गया। इससे वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताते हैं कि सोनू के कुएं में उतरकर नंदकिशोर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक कुएं की ढाय खिसक गई और वह मिट्टी में दब गए। यह देखकर कुएं में ऊपर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गांव वाले एकत्र हो गए। तत्काल कुछ लोग नीचे उतरे। मिट्टी हटाकर नंदकिशोर को कुएं से बाहर निकाला और सीएचसी से ले गए। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।