फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुई लड़ाई: शताब्दी के सामने हो गया खड़ा, चालक ने हॉन बजाया, युवक ट्रैक से नहीं हटा, दे दी जान

Sat, 15 Mar 2025 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में गुस्साया पति रेलवे ट्रैक पर आ गया और शताब्दी एक्सप्रेस के आगे आकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर खुर्जा जंक्शन के पास 15 मार्च को एक मजदूर ने शताब्दी एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मजदूर का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। वह खुर्जा की फैक्टरी में काम करता था और मूलरूप से जनपद हरदोई का निवासी था। 

विज्ञापन


जीआरपी अलीगढ़ के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जनपद हरदोई के थाना राजपालपुर के श्रीमऊ निवासी सन्नी (26) पुत्र राम सिंह खुर्जा में एक निजी कंपनी मजदूरी करते थे। यहीं पर पत्नी साथ रहती है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में गुस्साया सन्नी रेलवे ट्रैक पर आ गया और शताब्दी एक्सप्रेस के आगे आकर आत्महत्या कर ली। 

शताब्दी एक्सप्रेस के चालक ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। चालक ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक को देखकर उन्होंने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन युवक ट्रैक से नहीं हटा। इमरजेंसी ब्रेक के बाद भी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जेब में मिले मोबाइल फोन व दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें