भट्ठा मुनीम मनोज निवासी ग्राम मुड़लिया थाना नौहझील जनपद मथुरा ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक किया। बैक करते समय उसे चारपाई पर सो रहा जानू दिखाई नहीं दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली जानू के ऊपर से निकल गई, जिससे वह कुचल गया।
कस्बा जट्टारी के निकटवर्ती ग्राम जरतौली स्थित बाबा ईंट उद्योग पर 30 मई देर शाम करीब पांच बजे भट्टा मुनीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय मजदूर चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानू उर्फ भोला (15 वर्ष) पुत्र स्व. अनवर निवासी उदला इलियासपुर थाना बन्ना देवी जट्टारी के गांव जरतौली स्थित बाबा ईंट उद्योग पर ईंट पाथता था।
विज्ञापन
30 मई दोपहर करीब तीन बजे चारपाई पर आराम कर रहा था। उसी दौरान भट्ठा मुनीम मनोज निवासी ग्राम मुड़लिया थाना नौहझील जनपद मथुरा ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक किया। बैक करते समय उसे चारपाई पर सो रहा जानू दिखाई नहीं दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली जानू के ऊपर से निकल गई, जिससे वह कुचल गया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिवार के करीब 40-50 लोग इसी भट्टे पर मजदूरी करते हैं। टप्पल थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानू के पिता अनवर की करीब तीन माह पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। तीन भाई उसके साथ मजदूरी कर रहे हैं।