फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती से खफा होकर कृतिका को उसके भाई ने मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी गांव में पांच माह पहले एक छात्रा कृतिका शर्मा की गोली लगने से हुई मौत के मामले में उसका सगा भाई केतन शर्मा ही हत्यारोपी निकला। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में केतन शर्मा ने बताया कि वह बहन की दोस्ती को लेकर उससे खफा था। इसी बात से गुस्सा होकर उसने कमरे में बंद कर तमंचे से उसे गोली मार दी थी। हालांकि हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार के अनुसार 24 अप्रैल को हरदुआगंज के हनुमानगढ़ी निवासी नरेश शर्मा की इकलौती बेटी कृतिका शर्मा को कनपटी पर गोली मारी गई थी। परिवार वाले ही उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। वहां सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मामले की पड़ताल में परिवार वालों के बयान गोलमोल मिलने पर परिवार के ही सदस्यों पर हत्या करने का शक हुआ। जांच के दौरान परिवार ने घटनास्थल वाले कमरे को भी नहीं खोलने दिया। जांच के आधार पर पुलिस ने मृतका शर्मा के भाई केतन को आरोपी बनाया था। इस मामले में पिता नरेश शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप पुलिस पर झूठे खुलासे का आरोप लगा दिया था। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम से मामले की जांच कराई। क्राइम ब्रांच की जांच में भी केतन ही आरोपी निकला। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में केतन शर्मा ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे को माछुआ नहर पुल के पास नहर में फें कने की बात बताई है। हालांकि तमंचा काफी तलाश के बाद भी बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें