फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कृष्णपाल सिंह लाला बने भाजपा जिलाध्यक्ष, इंजीनियर राजीव शर्मा को दी महानगर की कमान

Fri, 15 Sep 2023 02:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा के जिलाध्यक्ष बने कृष्णपाल सिंह लाला जाट नेता हैं और वह सासंद सतीश गौतम के करीबी बताया जा रहा है। वहीं महानगर अध्यक्ष बने इंजीनियर राजीव शर्मा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारियों के करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम के साथ नए जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी में अलीगढ़ के नए जिलाध्यक्ष और महानगराध्यक्ष की घोषणा को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। संगठन ने जिलाध्यक्ष पद पर जट्टारी के जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह लाला के नाम पर मौहर लगा दी है। अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष के पद पर इंजी.राजीव शर्मा को कमान दी गई है। 

विज्ञापन




भाजपा के जिलाध्यक्ष बने कृष्णपाल सिंह लाला जाट नेता हैं और वह सासंद सतीश गौतम के करीबी बताया जा रहा है। वहीं महानगर अध्यक्ष बने इंजीनियर राजीव शर्मा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारियों के करीबी बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए अन्य दावेदारों को दर किनार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कृष्णपाल सिंह लाला और इंजी.राजीव शर्मा को संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए चुना। 
विज्ञापन


विज्ञापन


एमएमली बने चौधरी ऋषिपाल सिंह को फिर से जिलाध्यक्ष और विवेक सारस्वत को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। नए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला व महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा की नियुक्ति को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा से सतीश गौतम दो बार लगातार सांसद चुने गए, 2024 में अलीगढ़ लोकसभा की सीट को भाजपा के खाते में डालने को लेकर

कृष्णपाल सिंह लाला वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। इंजीनियर राजीव शर्मा वर्तमान में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हैं। कोल विधानसभा से टिकट के लिए दावेदार  रहे, पर टिकट नहीं मिली। इंजीनियर राजीव शर्मा एक सीबीएसई स्कूल के स्वामी भी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें