फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला-महानगर अध्यक्ष: दावेदार बेकरार, भाजपा संगठन की घोषणा का इंतजार, दिल्ली-लखनऊ में डाल रखा है डेरा

Fri, 15 Sep 2023 03:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा संगठन द्वारा पिछले लंबे समय से जिला व महानगर अध्यक्ष पद पर बदलाव की तैयारी की जा रही है। मगर हर बार किसी न किसी वजह से घोषणा टल जाती है। हालांकि आवेदन लंबे समय से ले रखे हैं, उनकी जांच पड़ताल के अलावा जातीय संतुलन आदि को देखते हुए यह भी मंथन किया गया कि किस पद पर किसकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा संगठन अब कभी भी अलीगढ़ जिला व महानगर अध्यक्ष पद की घोषणा कर सकता है। खबर तो यहां तक है कि दोनों पदों के लिए दावेदारों में से नामों का चयन तक कर लिया है। बस घोषणा होना बाकी है। इस चर्चा के बाहर आने के बाद दावेदारों की बेकरारी बढ़ गई और तमाम दावेदार दिल्ली व लखनऊ पहुंच गए हैं। जिनमें से कुछ ऐसे हैं कि उन्हें जब पता लगा कि उनका नाम नहीं है तो उन्होंने अपने खेमों से पैरोकारी तेज करा दी है। अब देखना है कि घोषणा कब तक हो सकती है।

विज्ञापन


भाजपा संगठन द्वारा पिछले लंबे समय से जिला व महानगर अध्यक्ष पद पर बदलाव की तैयारी की जा रही है। मगर हर बार किसी न किसी वजह से घोषणा टल जाती है। हालांकि आवेदन लंबे समय से ले रखे हैं, उनकी जांच पड़ताल के अलावा जातीय संतुलन आदि को देखते हुए यह भी मंथन किया गया कि किस पद पर किसकी तैनाती की जाएगी। इसे लेकर जिले से क्षेत्र व प्रदेश स्तर तक पर समीक्षा की गई। हालांकि जिले में ठाकुर, ब्राह्मण व जाट के बीच अध्यक्षी जाने के संकेत अब तक मिलते रहे हैं। वहीं महानगर में वैश्य व ब्राह्मण के बीच सीट जाने के संकेत मिलते रहे हैं। घोषी उपचुनाव के बाद इसकी घोषणा के संकेत थे। 

इधर, बृहस्पतिवार दोपहर से जो चर्चा सामने आई है अब किसी भी वक्त इन दोनों पदों के लिए घोषणा हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में बदलाव होना है। सभी की एक साथ की जाएगी। खबर यहां तक है कि दोनों पदों के लिए नाम भी तय कर लिए गए हैं। बस घोषणा बाकी है। यह खबर आने के बाद उन दावेदारों में सर्वाधिक चिंता है, जिनके नाम की चर्चा नहीं है। इसके चलते ऐसे दावेदार अपना नाम घोषित कराने के लिए अपने अपने खेमों से बीटो पावर लगाए हुए हैं। लखनऊ व दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि उम्मीद मध्य रात्रि या फिर शुक्रवार को घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें