राष्ट्रीय पंजा कुश्ती में पदक जीतने वाले कृष्णा शर्मा का स्वागत करते खेल संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
जिले के पंजा कुश्ती खिलाड़ी कृष्णा शर्मा तुर्की में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। मंगलवार को उनका अनूपशहर रोड स्थित एक हॉल में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय पंजा कुश्ती एसोसिएशन के सचिव एमए जावेद ने किया।
मुख्य अतिथि अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सुधीर कुमार सोनी ने कृष्णा के तुर्की में खेलने पर खुशी जताई। इस अवसर पर वलीउज्जमा खान, हर्ष कुमार, प्रदीप पाराशर, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, मोहम्मद रिजवान, मनोज लोधी, मोहम्मद शमी, तस्लीम मुख्तार, मनोज कुमार, सोनू सिंह, अतीत यादव, जिला विज्ञान क्लब के कोआर्डिनेटर राजीव अग्रवाल, मोहम्मद यूनुस, मीनाक्षी गौड़, सोनू यादव, गरिमा चौधरी, श्रुति पाठक, कार्यक्रम आयोजक आरिफ अली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो