डिस्क थ्रो (छात्रा) में ममता, लंबी कूद में अंबिका, ऊंची कूद में अंबिका प्रथम रहीं। छात्र वर्ग के डिस्क थ्रो में शनि, लंबी कूद में शनि, 400 मीटर दौड़ में हिमांशु, ऊंची कूद में विशाल प्रथम रहे।
मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हो रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का 20 फरवरी को समापन हो गया। इस मौके पर ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्क थ्रो और 400 मीटर की दौड़ हुई। छात्रा वर्ग में कृष्णा कुमारी और छात्र वर्ग में हिमांशु ओवर आल चैंपियन चुने गए।
विज्ञापन
डिस्क थ्रो (छात्रा) में ममता प्रथम, कृष्णा द्वितीय और सुरभि तृतीय रहीं। लंबी कूद में अंबिका प्रथम, कृष्णा द्वितीय और ममता तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में सपना प्रथम, सुनीता द्वितीय, शिवानी तृतीय रहीं। ऊंची कूद अंबिका प्रथम, कृष्णा द्वितीय और सुनीता तृतीय रहे।
छात्र वर्ग के डिस्क थ्रो में शनि प्रथम, अनुज द्वितीय और सचिन तृतीय रहे। लंबी कूद में शनि प्रथम, अनुज द्वितीय और सचिन तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, विशाल द्वितीय और प्रशांत तृतीय रहे। ऊंची कूद में विशाल प्रथम, रितीक द्वितीय और अनुज तृतीय रहे।
विज्ञापन
प्रभारी प्राचार्य डॉ. कालूराम ने कहा कि खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान डॉ.नेत्रपाल सिंह, डॉ.रामेंद्र रमन शर्मा, डॉ.रामवीर सिंह, डॉ.दीपक चौधरी, डॉ.कामिनी सिंह, डॉ.दीपक अग्रवाल, डॉ.संदीप गुप्ता, डॉ.संजय सिंह, डॉ.सरिता रानी आदि मौजूद रहे।