फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राशन कार्ड धारकों से लिया जाएगा कोटेदार का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों से कोटेदारों का फीडबैक लिया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग को शासन से यह सोशल ऑडिट कराने का निर्देश मिला है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि किस कोटेदार का लाइसेंस रिन्यू करना है और किसकी छुट्टी करनी है। सक्रिय राशन कार्ड धारकों में से कुल 25 प्रतिशत से फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार होगी। जिले में कुल 1351 कोटेदार हैं। अंत्योदय कार्ड धारक 24596 और पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 639554 हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि कोटेदारों के विषय में कई शिकायतें आ रहीं हैं। इसमें कोटेदार द्वारा समय से राशन का वितरण न करना, घटतौली, अभद्रता आदि शामिल है। इन शिकायतों को देखते हुए शासन ने सोशल ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। करीब तीन माह में सोशल ऑडिट का काम पूरा होगा। इस दौरान कोटेदार के विषय में कार्ड धारकों से सवाल पूछे जाएंगे। कार्ड धारकों के जवाबों के आधार पर कोटेदार को अंक देते हुए उसकी फीडबैक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिन कोटेदारों का फीडबैक खराब होगा, उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त करते हुए नए सिरे से किसी अन्य को दुकान आवंटित की जाएगी।
17 जुलाई तक बंटेगा प्रथम चरण का मुफ्त राशन
अलीगढ़। कोरोना काल में राशन कार्ड धारकों को दिए जा रहे निशुल्क राशन वितरण की जुलाई के प्रथम चरण की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे प्रथम चरण का राशन पाने से छूटे लोग भी राशन ले सकेंगे। 17 जुलाई तक अब प्रथम चरण का राशन बंटेगा। इसके बाद द्वितीय चरणके राशन का वितरण 20 जुलाई के बाद होगा। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से इस संबंध में सभी कोटेदारों को आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें