महेश रोड स्थित सिटी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करते कलाकार। स्वयं
अलीगढ़। पार्श्व गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सुपर स्टार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से मैरिस रोड स्थित सिटी ऑफिस में सलाम किशोर दा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के गायकों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। गायक अली हिंदुस्तानी ने ‘मैं हूं घोड़ा, ये है गाड़ी’ गीत प्रस्तुत किया। अनिल वर्मा ने नीरज रचित गीत ‘चूड़ी नहीं है, ये मेरा दिल है’ सुनाया।
आरके गौतम ने ‘रिमझिम गिरे सावन’, संजय पचौरी ने ‘आंचल के तले तुझे ले के चलूं’, परमजीत होरा ने ‘घुंघरू की तरह’, मोहम्मद आबिद ने ‘दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा’ और अजीत बेदी ने ‘मैं हूं झुम झुम झुम झुम झुमरू’ गीत प्रस्तुत किया। गर्व पचौरी ने ‘रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’। निजाम राही ने नीरज रचित ‘दिल आज शायर है’ गाया। इस अवसर पर एक्टिविस्ट यूसुफ मिंटो आदि मौजूद रहे।