फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोल, गभाना, अतरौली, खैर तहसीलदार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने राजस्व वसूली में पिछड़ने पर कोल, गभाना, अतरौली व खैर तहसीलदार का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वसूली करने पर जोर दिया है। वे मंगलवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्टांप, वाणिज्य कर, आबकारी, विद्युत, परिवहन, खनन, वन विभाग, नगर पालिका को मिले लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत वसूली के लिए कार्ययोजना बनाकर मासिक लक्ष्य की पूर्ति में सुधार करने के निर्दे श दिए। नगर पंचायत बेसवां व नगर पालिका अतरौली की प्रगति सबसे खराब होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने पर जोर दिया। तहसील कोल, गभाना, अतरौली व खैर की प्रगति कम होने पर नाराजगी प्रकट की। एडीएम वित्त ने बताया कि डीएम ने कोल, गभाना, अतरौली व खैर तहसीलदार का मार्च माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें