फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो बच्चे निकल पड़े चीन से लोहा लेने

Sat, 20 Jun 2020 12:08 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
चीन की सीमा पर जाने के लिए निकले बच्चों को रोकती पुलिस। - फोटो : neeraj
विज्ञापन
जब देश के दुश्मनों सेे बदला लेने की आ जाए तो हिंदुस्तान की सेना ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी शहीदों की शहादत का बदला लेने से चूकते नहीं। अलीगढ़ की गभाना तहसील के गांव अमरदपुर के कुछ बच्चे शुक्रवार को भारत चीन की सीमा की ओर कूच करने लगे। ये बच्चे रोड पर दौड़ते हुए पुलिसकर्मियों को नजर आए।
विज्ञापन



उन्हें रोकने पर बच्चों ने जो जवाब दिया उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। क्योंकि बच्चों का जवाब था कि हम चीन बॉर्डर पर अपने शहीद जवानों की मौत का बदला लेने जा रहे हैं। इलाके के दस बच्चों ने चीन से भारतीय जवानों की शहादत का बदला लेने की ठानी है। इसके लिए यह सभी इकट्ठा होकर चीन से लड़ने के लिए निकल पड़े। लेकिन दोरऊ मोड़ पर पुलिस ने इन सभी को रोक लिया और उन्हें समझाबुझा कर घर वापस भेज दिया।



बच्चों की टोली में शामिल करन ने बताया कि उसे युद्ध के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है, वह केवल अपने सैनिकों की मौत का बदला लेना चाहता है। करन सहित दूसरे बच्चों के ऐसे विचार सुन कर पुलिस वालों ने उनको समझाबुझा कर घर भेज दिया। गौरतलब है कि लद्दाख सीमा पर 15 जून की रात चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय सेनिकों पर हमला बोल दिया था। जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें