फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भट्ठा मजदूर का ठेकेदार पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर ने ठेकेदार पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगीरी के एक गांव का व्यक्ति अपने पत्नी और बच्चों के साथ राजस्थान में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। पीड़ित मजदूर का कहना है कि उसके गांव में एक परिजन का निधन होने पर वह सोमवार को परिवार के साथ ठेकेदार को लेकर गांव आ रहा था। आरोप है कि अलीगढ़ शहर में उतरने के बाद ठेकेदार ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी लेकिन किशोरी ने उस समय परिजनों को कुछ नहीं बताया। गांव आने पर बालिका ने परिजनों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

ठेकेदार बोला, उधार के रुपये मांगने पर लगाया आरोप

वहीं अलीगढ़ के रहने वाले ठेकेदार का कहना है कि उसने मजदूर को 50 हजार रुपये उधार दिए थे, वह मंगलवार को अपने उधार के रुपये मांगने गांव आया तो उस पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। श्रमिक ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में कथित छेड़खानी का मामला अलीगढ़ शहर का बताया जा रहा है और साथ ही ठेकेदार के 50 हजार रुपये भी किशोरी के परिजनों पर उधार के हैं, घटना गंगीरी क्षेत्र की है फिर भी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें