खो-खो विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के सदस्य आकाश बालियान 24 जनवरी को दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचे। टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे कट से लेकर उनके गांव बसेरा तक लोगों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित खो-खो विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत ने नेपाल को हराकर कप अपने नाम किया। विजेता भारतीय टीम के सदस्य आकाश बालियान जीत के बाद अलीगढ़ के जट्टारी स्थित अपने गांव बसेरा पहुंचे। आकाश बालियान को भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
खो-खो विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के सदस्य आकाश बालियान 24 जनवरी को दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचे। टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे कट से लेकर उनके गांव बसेरा तक लोगों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। रौदास सिंह के पुत्र आकाश बालियान का प्रशिक्षक अजय कुमार राय, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, दलवीर सिंह बालियान प्रशिक्षक, वली उज्जमा खां सचिव जिला खोखो संघ, चौधरी मनवीर सिंह पूर्व चेयरमैन जट्टारी आदि ने स्वागत किया। रास्ते पर लोगों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं।
खो-खो खिलाड़ी आकाश बालियान ने कहा कि कक्षा सातवीं से ही खोखो खेलना शुरू कर दिया था। टप्पल क्षेत्र में खो-खो के कई खिलाड़ी हैं, लेकिन स्टेडियम न होने से प्रतिभाएं नहीं निखर पा रही हैं। खो-खो विश्वकप से करीब छह माह पहले मुंबई जाकर अभ्यास करना पड़ा। उन्होंने अपने प्रशिक्षक अजय कुमार राय को पुन: सर्वोपयोगी इंटर कॉलेज पलसेड़ा में नियुक्त किए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि टप्पल क्षेत्र में स्टेडियम बने ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर सके।