खाटूश्याम की प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापना का आयोजन किया गया। बाबा श्याम को एक डोला में विराजमान कर शोभायात्रा में नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा पथवारी मंदिर से लेकर मैन मार्केट होते हुए खाटूश्याम मंदिर पर पहुंची। दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अलीगढ़ के कौड़ियागंज कस्बा में 16 मार्च को बाबा श्री खाटू श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान बाबा श्याम को एक डोला में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। यात्रा पथवारी मंदिर से लेकर मुख्य बाजार से होते हुए खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची।
शोभायात्रा का सहयोग करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री विनय वार्ष्णेय उर्फ बिट्टू, नीरज शर्मा, हिमांशु वार्ष्णेय, अनमोल तिवारी, शोभित सारस्वत, भारत तिवारी, हिमांशु शर्मा, संजय वार्ष्णेय, मानव सारस्वत, अभिषेक सारस्वत, मन्नू ठाकुर, विनीत ठाकुर, संजीव जैन, भावना मिश्रा, हेमलता वार्ष्णेय, चंद्रप्रभा सिन्हा, हेमलता सारस्वत, प्रतीक्षा सारस्वत, ईशु वार्ष्णेय, रेखा तिवारी समेत आदि थे।