फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम और गुस्से के साथ सड़क पर बैठा गौरव का परिवार

Mon, 16 Nov 2015 01:09 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के अतिसंवेदनशील देहली गेट के खटीकान में बृहस्पतिवार रात हुए सांप्रदायिक उपद्रव के बाद इलाके में जनजीवन लगातार पटरी पर लौट रहा है। फोर्स की टोका-टाकी के बीच लोगों की आवाजाही भी होने लगी है। हां, इस उपद्रव में मारे गए गौरव का परिवार जरूर सुबह से ही फिर घर के बाहर सड़क पर दरी डालकर व गौरव का फोटो लगाकर बैठ गया। यहां संवेदना व्यक्त करने वाले आते-जाते रहे। 
विज्ञापन

रविवार को यहां पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह व पूर्व विधायक विवेक बंसल भी पहुंचे। इस दौरान परिवार का साफ ऐलान है कि उनकी दादरी कांड के बराबर मुआवजा, मकान, नौकरी, आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में गलत नामजदगी संबंधी मांगें प्रमुख हैं। उनके पूरा होने तक परिवार ऐसे ही बैठा रहेगा। इधर, शाम को दिन ढलने के बाद जरूर यह लोग उठकर घर के अंदर चले गए। मगर इलाके में रोजाना की तरह फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें