विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बिहार के रहने वाले अब्दुल्ला सलीम ने आपत्तिजनक, अभद्र व भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं। इससे हिंदुओं की भावनाओं को आघात पहुंचा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां, हिंदू धर्म व गाय के प्रति विवादित टिप्पणी को लेकर खैर विधायक ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तहरीर दी है। भाजपाइयों संग एसएसपी से मिलने पहुंचे विधायक ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया। एसएसपी स्तर से उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बिहार के रहने वाले अब्दुल्ला सलीम ने आपत्तिजनक, अभद्र व भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं। इससे हिंदुओं की भावनाओं को आघात पहुंचा है।
इसको लेकर वह भाजपा नेता रामअवतार शर्मा आरडीएक्स, राहुल चेतन आदि के साथ एसएसपी से मिले। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि मामले में साइबर टीम से जानकारी व जांच कराई जा रही है। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।