फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक दिवसीय हड़ताल पर रहे खैर के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता बंटी वर्मा पर हुई फायरिंग की घटना से खैर क्षेत्र के अधिवक्ताओं में गुस्सा है। सोमवार को खैर क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अधिवक्ता बंटी वर्मा पर सात दिसंबर को तीन नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। मामले में सोमवार को दि सिविल बार एसोसिएशन, दि फौजदारी एवं रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में संयुक्त बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की। अधिवक्ताओं ने बताया कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है, जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने खैर प्रशासन से आरोपियों की अभिलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। साथ ही, अधिवक्ता समुदाय ने न्यायिक कार्यों से भी पूर्ण रूप से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ठाकुर अमर सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, संजय शर्मा, अजय चौहान, विजयकांत, जितेंद्र गौतम अमित गौतम समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें