फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: केजीबीवी छात्राओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली समझी

विज्ञापन
लखनऊ विधानसभा भवन में पहुंचे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा व शिक्षक साथ में श
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) अतरौली की छात्राओं के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। उन्होंने विधानसभा का दौरा कर लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा।
विज्ञापन




छात्राओं ने विधानसभा भवन के विभिन्न हिस्सों देखा। जनहित से जुड़े मुद्दों पर किस प्रकार तरह होती है इसके बारे में विस्तार से जाना। अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने छात्राओं से बड़े सपने देखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। छात्राओं ने भी प्रश्न पूछे।



छात्राओं ने कहा कि उनकी समझ और अधिक समृद्ध हुई है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं के साथ यादगार पल साझा किए, उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें