फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारहद्वारी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध, दुकानदार ने टीम पर फेंका केरोसिन

Tue, 14 Jul 2026 12:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नगर निगम की टीम सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चला रही थी। तभी एक दुकानदार कार्रवाई का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने गुस्से में केरोसिन फेंक दिया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
बारहद्वारी पर नगर निगम की टीम के साथ हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मंगलवार को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब एक दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के सदस्यों पर केरोसिन फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर खलबली मच गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा। 

विज्ञापन


नगर निगम की टीम सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक दुकानदार कार्रवाई का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने गुस्से में केरोसिन फेंक दिया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नगर निगम के  अधिकारियों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें