फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नासिक में ट्रक पलटने से कासिमपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को ट्रक पलटने से कासिमपुर गदाईपुर के एक युवक की मौत हो गई। इसी गांव के पांच लोग सहित सात इस हादसे में घायल हुए हैं।
विज्ञापन

अतरौली के गांव कासिमपुर निवासी कमल सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि उनके तीन बेटे बंटी (26), जगदीश (30) और संजू (24) मजदूरी करते हैं। नवंबर में वह गांव के ही धारा, देवेंद्र व सुशांत के साथ नासिक में ट्रकों में अंगूर की लोडिंग का कार्य करने गए थे।
विज्ञापन


रविवार को नासिक के गांव पीपली से ट्रक में अंगूर की लोडिंग करने के बाद उसी ट्रक में बैठकर दूसरी जगह लोडिंग करने जा रहे थे। कुछ लोग ट्रक की छत पर बैठ गए थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक कोई जानवर आ गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक खेत में पलट गया। खेत में कटीले तारों में बंटी की गर्दन फंस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश, संजू, धारा, देवेंद्र, सुशांत व हरियाण निवासी दीपांशु सैनी व स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर घर पहुंचे बजरंग दल के नेता मनोज राजपूत सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें