फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज कांडः हमले में घायल दरोगा अशोक कुमार की हालत गंभीर, परिजनों ने मुठभेड़ पर जताई संतुष्टि

Wed, 10 Feb 2021 02:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ की सीमा से लगे जनपद कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम को बंधक बनाकर मार पीट करने की घटना ने विकराल रूप ले लिया है। एक सिपाही को इस दौरान पीट पीट कर मार दिया गया तो वहीं हल्का सब इंस्पेक्टर का गंभीर घायल अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। जहां भर्ती दारोगा अशोक कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। आज सुबह इसी मामले में मुख्य अभियुक्त के भाई को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इस पर घायल दारोगा के परिवार के लोगों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है। साथ ही कहा कि जल्दी दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार के चाचा ने बताया कि सिढ़पुरा थाने में इनकी तैनाती थी। कल (मंगलवार) जब बदमाशों को पकड़ने गए थे तो उन्होंने इन पर हमला कर दिया। जिससे इनके सिर व छाती पर चोट आई है। इसके बाद इन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है, जो कि अच्छा काम किया है। लेकिन बचे हुए आरोपी को भी जल्दी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

घायल सब इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी देते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर प्रोफेसर हारिस ने बताया कि अशोक कुमार एसआई को कल रात भर्ती कराया गया था। इनको कई जगह चोट लगी है। इनके सिर, छाती व सीधे पैर की एड़ी में चोट हैं। न्यूरो, सिटी वेस्ट, ऑर्थो के अंडर में इनका इलाज चल रहा है। सीने में चोट की वजह से एक टयूब इनको डाला हुआ है। वहीं एसएसपी अलीगढ़ पुलिस भी घायल दारोगा का पल-पल का जायजा ले रही है। एसएसपी अलीगढ़ मुनिराज जी ने कहा कि हम सभी लोग परिवार के साथ है। लगातार मॉनीटिरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें