कोहिनूर मंच में आयोजित कॉमेडी नाइट्स में जोक सुनाती साक्षी आनंद ।
- फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव के कोहिनूर मंच पर मंगलवार की रात हास्य और संगीत की बेजोड़ प्रस्तुति ने शानदार समा बांधा। मुंबई के आए कलाकारों में स्टैंड अप कॉमेडी के साथ साथ मशहूर कलाकारों के अंदाज इस तरह प्रस्तुत किए कि एक बार को तो देखने वालों को लगा कि वास्तव में ही जिन का अंदाज प्रस्तुत किया जा रहा है वह कलाकार कोहिनूर मंच पर ही आ गए हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम सिटी राकेश मालपानी, एडीएम वित विधान चंद्र जायसवाल, अपर नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि एक लंबा समय महामारी के संकट में गुजारने के बाद अलीगढ़ के लोगों के पास यह मनोरंजन का अवसर आया है। अलीगढ़ की जनता से अपील है कि वह इस आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम की शुरुआत गायक अंशित ने हर किसी को नहीं मिलता हर जिंदगी में जीत के साथ की, जिसे सुनने वालों ने बहुत सराहा। इसके बाद कार्यक्रम में मुंबई से आए शफीक रंगरेज मैं आमिर खान की फिल्म पीके मैं उनके अंदाज को इस तरह प्रस्तुत किया कि देखने वाले एक बार को गच्चा खा गए कि लगा आमिर खान स्वयं मंच पर आ गए हैं। कार्यक्रम में नईम शेख ने स्टैंड अप कॉमेडी प्रस्तुत की। शिबू मस्ताना ने भी अपने अंदाज से लोगों को खूब हंसाया। गौरव किशोर शर्मा ने शादियों के दौरान बैंड वालों से की जाने वाली गानों की फरमाइश को अपने अंदाज में ढाला। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर इमरान राजपूत रहे। कार्यक्रम का संचालन साक्षी आनंद ने किया। देर रात तक कोहिनूर पंडाल में दर्शक नृत्य हास्य और संगीत की त्रिवेणी में गोता लगाते रहे।