फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ आज, 8:25 बजे होंगे चांद के दीदार

Fri, 30 Oct 2015 01:46 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। शुक्रवार को होने वाले करवा चौथ पर सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। सुहागिनों ने करवा चौथ पर सजने संवरने और व्रत रखने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली। गुरुवार को महिलाओं ने करवा चौथ की खरीदारी की, जिसके चलते बाजारों में भीड़ भाड़ रही।
विज्ञापन

महिलाएं महानगर के रेलवे रोड, बराहद्वारी, सेंटर प्वाइंट, बड़ा बजार महावीर गंज, मामू भांजा रोड, रघुवीरपुरी आदि बाजारों में कपड़े और श्रृंगार का सामान की खरीदारी करने में लगी रहीं। ब्यूटी पार्लर, मेंहदी लगवाने वाली दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही, महिलाओं को घंटों इंतजार भी करना पड़ा। जिन महिलाओं की पहली करवा चौथ थी वह अपनी सास और जेठानी से त्योहार के बारे में जानकारी कर रही थी।
करवा चौथ पर मिट्टी और चीनी के करवा खूब बिके। सुहागिनों ने अपनी सांस, जिठानी आदि को मंसने के लिए चीनी के करवा के अलावा जमकर कपडे़ और श्रृंगार का सामान भी खरीदा। कार्तिक कृष्ण पक्ष में शुक्रवार रोहिणी नक्षत्र के साथ सुबह 8:25 से करवा चौथ लगेगी, जो शनिवार सुबह 5:13 तक रहेगा। 
विज्ञापन

हिंदू धर्म में कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन सभी सुहागिनें पति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ का निर्जल व्रत रखती हैं। शास्त्रानुसार करवा चौथ का चांद शुक्रवार रात 8:25 से निकलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें