कर्त्तव्यवीर सम्मान समारोह में शिक्षकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।
गोरा पहलवान फाउंडेशन और आरएएफ 104 बटालियन की ओर से हिन्द केसरी स्व. ठाकुर यशपाल सिंह गोरा पहलवान की पुण्य स्मृति एवं शिक्षक दिवस पर कर्त्तव्यवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आरएमएफ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ अतिथि संत फिदलेस स्कूल के प्रिंसिपल फादर रॉबर्ट वर्गीस, वरूण हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. संजय भार्गव, एसपी शेखर पाठक, आरएएफ कमांडेंट विनोद कुमार, डिप्टी कमांडेंट हेमंत दीक्षित ने स्व. गोरा पहलवान और महामना सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कर्त्तव्यवीर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।
एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। समाजसेवी ठाकुर शोभांश सिंह श्गोरा पहलवान ने कहा कि हम सब के जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। प्रथम गुरु माता-पिता उसके बाद शिक्षक होता है। जो सही दिशा तय करता है। फाउंडेशन के अध्यक्ष व भारत केसरी विनय सिंह आयोजक रहे। इस मौके पर सोहम, डॉ. देवराज सिंह, तनु ठाकुर, राजा शर्मा, यश शर्मा, यशी गौतम, अमन यादव, राम कौशिक आदि मौजूद रहे।