फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना में जिला पिछड़ा, 1982 आवेदन लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अलीगढ़ पिछड़ रहा है। पोर्टल स्तर पर 1982 आवेदन लंबित हैं। इसको लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार को नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को लंबित आवेदनों को दो दिन में निस्तारित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छह श्रेणियों में पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाता है। जिले में 1982 आवेदन डीपीओ पोर्टल स्तर पर लंबित हैं। इनके संबंध में कई बार निर्देश जारी किए जाने के बाद भी निस्तारण नहीं हो रहा है। साथ ही शासन स्तर से हर सप्ताह ऑनलाइन बैठक की जा रही है। इसमें जिले की स्थिति खराब होने के चलते शासन स्तर से लगातार नाराजगी जाहिर की जा रही है। डीएम ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है।
इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि कोल तहसील में 179, अतरौली में 66, बीएसए स्तर पर 119, विकास खंड बिजौली में 213, अतरौली में 44, धनीपुर में 28, गंगीरी में 159, गोंडा में 177, इगलास में 171, जवां में 116, खैर में 164, लोधा में 119, टप्पल में 77, चंडौस में 38, खंड शिक्षा अधिकारी चंडौस स्तर पर 38, खंड शिक्षा अधिकारी गंगीरी स्तर पर 105, खंड शिक्षा अधिकारी बिजौली स्तर पर 64 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें