फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कन्या-लांगुरा जिमाए, मंदिरों में लगा भक्तों का मेला

Sat, 28 Mar 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अचल ताल नवदुर्गा गायत्री मंदिर में कन्याओं को भोजन खिलाती श्रद्धालु।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्रीराम नवमी के मौके पर शहर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। सुबह घर-घर में पूजा-अर्चना के बाद कन्या-लांगुरा जिमाए गए। सुबह से लेकर शाम तक देवी और राम मंदिरों में भक्तों का मेला लगा रहा। देर रात तक देवी के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह पूड़ी-सब्जी, हलवा-चना व अन्य वस्तुओं का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन



पूर्वी अचल स्थित श्री वेंकटेश्वर बालाजी एवं नवदुर्गा मंदिर पर रामनवमी के अवसर पर कन्या-लांगुराओं को भोजन कराया गया और मातृशक्ति मंडल की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।


मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री नीलकमल वार्ष्णेय, मंत्री विनोद गुप्ता, योगेश, अनुपम, राधा, चमन, सुनीता, कृष्ण गोपाल आदि उपस्थित रहे। रघुवीरपुरी स्थित अखलेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ कन्या पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। बस स्टैंड स्थित चामुंडा माता मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। सीमा, मंजू गुप्ता, डॉली, रेनू गर्ग आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर में हवन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्तों ने नौ देवियों के दर्शन कर विधि विधान से हवन में आहुतियां दीं। हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर में पथवारी माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर सेवादार आशू गुप्ता ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मंदिर में पूरी तरह से तैयारियां की गईं थीं।
अचल ताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश जी व माता रानी का शृंगार किया गया। उसके बाद आरती की गई। महंत विनयनाथ ने आरती के बाद चना-हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। अचलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के विग्र्रह पर माता सिद्धिदात्री का शृंगार किया गया। भगवान शिव व मातारानी की आरती पुजारी पंकज गोस्वामी ने की। रजत कृष्ण गोस्वामी, राजू गोस्वामी, हिमांशु, दिलीप,शिवा, अमन आदि मौजूद रहे।

महापौर ने किया कन्या पूजन

अलीगढ़। सेवा भारती की ओर से चैत्र नवरात्र की नवमी पर महापौर प्रशांत सिंघल ने अपने आवास पर देवी स्वरूपा कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। महापौर ने कन्याओं एवं बच्चों को उपहार भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भजन-लांगुरिया गीत गाए
माता सिद्धिदात्री के दरबार में भक्तों ने विशेष हाजिरी लगाई। कृष्णा गुप्ता ने भजन और वंदना गुप्ता ने लांगुरिया गीतों की प्रस्तुति दी। अंत में कन्याओं को हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान संध्या, पूनम, मानसी, श्रद्धा, अलका मीणा और शिल्पी मित्तल सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित रहीं।


घुमंतू बस्ती में हुआ कन्या पूजन

अलीगढ़। आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल घुमंतू बस्ती में कन्या पूजन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरएसएस के घुमंतू कार्य विभाग संयोजक नितिन अरोरा व अन्य कार्यकर्ताओं ने नन्हीं कन्याओं और लांगुराओं के चरण पखारे, तिलक लगाया और उन्हें उपहार व स्वल्पाहार भेंट किया। भाजपा नेता आनंद सक्सेना, हिमांक अरोरा और विपिन उपाध्याय आदि मौजूद थे। संवाद

गिलहराज मंदिर में हुआ अखंड रामायण पाठ

अचल ताल स्थित गिलहराज मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर परिवार के सदस्य व श्रद्धालु शामिल हुए। महंत योगी कौशलनाथ, मुनेंद्र यादव, गौरव मौर्या, प्रथम, जोशी, प्रिया गोस्वामी, अनुष्का गोस्वामी, प्रशांत समाधिया, कुणाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें