रामघाट रोड पर कांवड़ लेकर जाते श्रद्धालु।
- फोटो : samvad
सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। प्रमुख मार्गों पर भारी व कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहन इससे मुक्त रहेंगे।
पुलिस के अनुसार दिल्ली व खुर्जा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गभाना टोल से डायवर्ट कर दौरऊ मोड़, खैर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे भेजा जाएगा। एटा व कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सिकंदराराऊ, हाथरस और इगलास के रास्ते निकाला जाएगा। सारसौल चौराहे से नादा पुल और खैरेश्वर की ओर भारी वाहनों के साथ चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज व निजी बसों के रूट भी बदले गए हैं। एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने अपील की है कि वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।