कोहरा के चलते बृहस्पतिवार को कानपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली कानपुर शताब्दी ट्रेन रद्द रही, जबकि नई दिल्ली की तरफ जाने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस व स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एक से दो घंटे देरी से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ने लगा है। हालांकि, रेलवे प्रशासन मौसम को चुनौती के रूप में स्वीकार कर यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को 12033 कानपुर शताब्दी रद्द हो गई। जबकि 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दोपहर एक बजे के लगभग अलीगढ़ स्टेशन पहुंची। इसी के साथ स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से एक बजकर दस मिनट के आसपास अलीगढ़ पहुंची।