फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से अलीगढ़ में ठहरेगी कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस

Sat, 09 Jul 2016 01:25 AM IST
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आज शनिवार 9 जुलाई को पहली बार अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ठहरेगी। इसका निर्धारित वक्त सुबह 9 बज कर 4 मिनट है और कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन गाजियाबाद और दिल्ली के लिए रवाना होगी। आम दिनों में ट्रेन का ठहराव एक मिनट का होगा।
विज्ञापन

इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सांसद सतीश गौतम, एडीआरएम अनिल कुमार द्विवेदी, सीनियर डीईएन अतुल कुमार गुप्ता, सीनियर डीसीएम अनुमणि त्रिपाठी, डीटीएम प्रांजल नाके और एनसीआर के पीआरओ एके गुप्ता मौजूद रहेंगे। पहले स्टेशन परिसर में पौधारोपण होगा और इसके बाद ट्रेन का जोरदार स्वागत, फिर हरी झंडी दिखाई जाएगी।
सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि ट्रेन में 12 एसी चेयर कार और एक  एग्जीक्यूटिव चेयर कार का कोच है।
उन्होंने बताया कि अगर आरक्षण टिकट नहीं मिल पाया हो तो इस ट्रेन में साधारण फर्स्ट क्लास का टिकट लेकर यात्रा हो सकती है बशर्ते स्टेशन पर ट्रेन के आने पर टीई से पूछ लिया जाए कि सीट उपलब्ध है या नहीं..? अगर सीट उपलब्ध है तो यात्रा की जा सकती है। ऐसी सूरत में साधारण फर्स्ट क्लास का टिकट गाजियाबाद के लिए 250 रुपये और दिल्ली के लिए 260 रुपये का मिलेगा, जो साधारण बुकिंग विंडो से मिल जाएगा।
विज्ञापन

इस टिकट पर टीई ट्रेन के कुल किराये का बचा हुआ किराया वसूल करेगा। जिसमें गाजियाबाद के लिए 170 रुपये और दिल्ली के लिए 175 रुपये का डिफरेंस ट्रेन में देना होगा। इस ट्रेन में अलीगढ़ के लिए कोई सीट का कोई कोटा नहीं है। उपलब्धता के आधार पर सीट मिलेगी।
अगर ट्रेन की सभी सीटें फुल होंगी तो बिना आरक्षण वाले मुसाफिरों को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। इस ट्रेन में एमएसटी धारक सफर नहीं कर पाएंगे, जबरन घुसने पर जुर्माना सहित अन्य सख्त कार्रवाई हो सकती है। गौर हो कि इस ट्रेन के ठहराव को लेकर अलीगढ़ की जनता के साथ ‘अमर उजाला’ ने लगातार छह साल तक जबरदस्त संघर्ष किया है। इस मुद्दे को जनता से सांसदों के माध्यम से संसद और रेल मंत्री तक उठाया गया है।
विज्ञापन

ये भी जान लें..
सुबह की यात्रा में मुसाफिरों को केवल नाश्ता मिलेगा, क्योंकि ट्रेन 11.10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी
12 एसी चेयर कार कोच के साथ एक एग्जीक्यूटिव क्लास का कोच होगा इस ट्रेन में, कुल 13 कोच
अप रूट के मुसाफिरों की संख्या देख कर डाउन में ठहरने की संभावना बनेगी, लेकिन मांग पत्र भेजने पर
अप रूट का किराया
स्टेशन    एसी चेयर कार    एग्जीक्यूटिव क्लास     
कानपुर से अलीगढ़    650ं    1315
इटावा से अलीगढ़    485    945
अलीगढ़ से गाजियाबाद    420    800
अलीगढ़ से दिल्ली    435    835
कानपुर से दिल्ली    750    1585   
कानपुर से इटावा    370    775
कानपुर से गाजियाबाद    770    1575
डाउन रूट का किराया    एसी चेयर कार    एग्जीक्यूविट क्लास
दिल्ली से कानपुर    750    1585   
गाजियाबाद से कानपुर    725    1535
दिल्ली से इटावा    600    1255
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें