फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: मेड़बंदी के लिए किसान से कानूनगो ने मांगे 20 हजार, वीडियो वायरल, शिकायत पर कार्यालय से संबंद्ध

Sun, 08 Dec 2024 04:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसडीएम ने बताया कि मामले में कानूनगो को तहसील कार्यालय से संबद्ध कर उसका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने भी मामले में एसडीएम को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बात करता कानूनगो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर सरकार जीरो टोलरेंस की बात कर रही है, लेकिन तमाम सख्ती के बाद भी भ्रष्टाचार के मामले जिले में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक नया मामला तहसील कोल का सामने आया है। तहसील के कानूनगो अखिलेश शर्मा पर मेड़बंदी के लिए 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


अकराबाद क्षेत्र के भगौसा निवासी किसान भूदेव ने इस मामले की शिकायत शनिवार को कोल तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह से की । किसान ने बताया कि वह अपनी जमीन की पैमाइश के लिए काफी दिनों से तहसील के चक्कर लगा रहा था। पिछले दिनों एक आवेदन उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पर अधिकारियों ने मामले में जांच के लिए क्षेत्रीय कानूनगो अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। इस पर उन्होंने कानूनगो से कई बार जांच करने का अनुरोध किया, लेकिन कानूनगो ने सुनवाई नहीं की।

अधिक बार अनुरोध करने पर कानूनगो ने 20 हजार रुपये की मांग कर दी । इस पर उन्होंने कानूनगो को बताया कि वह काफी गरीब हैं। इतनी राशि देने में असमर्थ हैं, लेकिन कानूनगो नहीं माने। ऐसे में उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायकर्ता ने प्रमाण के तौर पर एक वीडियो क्लिप भी सौंपी। इसमें पैसे के लेन-देने की बातचीत हो रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो 7 दिसंबर को तेजी से प्रसारित हुआ । एसडीएम काेल ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले में कानूनगो को तहसील कार्यालय से संबद्ध कर उसका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने भी मामले में एसडीएम को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें