फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Marathon: चार किमी की दौड़ में कमर-पूर्णिमा ने मारी बाजी, 26 जनवरी को होंगे सम्मानित

Sun, 19 Jan 2025 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दौड़ एथलेटिक्स मैदान से शुरू होकर डक पॉन्ड, शताब्दी द्वार, शमशाद मार्केट, तस्वीर महल, एके तिब्बिया कॉलेज अस्पताल, लाल डिग्गी सर्किल, शिक्षा विभाग से होते हुए एथलेटिक्स मैदान पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
मिनी मैराथन के विजेता - फोटो : आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एएमयू की ओर से 19 जनवरी को एथलेटिक्स मैदान से मिनी मैराथन शुरू हुई। इसमें बालक के लिए छह और बालिका के लिए चार किमी की दौड़ निर्धारित की गई थी। जिसमें कमर और पूर्णिमा ने बाजी मारी।

विज्ञापन


दौड़ एथलेटिक्स मैदान से शुरू होकर डक पॉन्ड, शताब्दी द्वार, शमशाद मार्केट, तस्वीर महल, एके तिब्बिया कॉलेज अस्पताल, लाल डिग्गी सर्किल, शिक्षा विभाग से होते हुए एथलेटिक्स मैदान पर समाप्त हुई। बालक वर्ग में कमर आबिदीन पहले, हैदर अब्बास दूसरे, कृष्णा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूर्णिमा शर्मा पहले, वंशिका राज दूसरे और सारिका शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। 
 
मैराथन का शुभारंभ कुलपति प्रो. नईमा खातून ने किया। खेल समिति के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने विजेताओं की घोषणा की। संचालन मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी, प्रो. शकील अहमद, प्रो. मोहम्मद शमीम, प्रो. जीएस हाशमी, डॉ. जमील अहमद अहमद, अनीस उर रहमान खान, अरशद महमूद, बुशरा गयास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें