फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीमारी से सैन्य कर्मी की मौत, नम आंखों से दी विदाई

Sun, 19 Jan 2025 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सैनिक काफी समय से वह बीमार थे। 16 जनवरी को वह घर आए थे। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक सैनिक बच्चू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना के गांव मौरहैना निवासी सीमा सड़क संगठन में तैनात सैनिक की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस सहित एसडीएम विनीत कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस लाइन से पहुंची गारद ने सलामी दी। 

विज्ञापन


गांव निवासी बलवीर सिंह के बड़े पुत्र बच्चू (41) वर्ष  2004 में सीमा सड़क संगठन में चालक के पद पर भर्ती हुए थे। वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। काफी समय से वह बीमार थे। 16 जनवरी को वह घर आए थे। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौत से परिवार वाले रोने-बिलखने लगे। पुत्र राघवेंद्र ने अपने पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पत्नी डॉली, बेटी नंदनी को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें