कस्बे के प्राचीन थमनेश्वर काली मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
वार्ड सदस्यों मांग पर चेयरमैन डॉ. डीएस भारती और ईओ रेनू यादव ने मंदिर मार्ग का सर्वे कराया। इसके बाद जेई द्वारा एक करोड़ 29 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। योजना के तहत 620 मीटर लंबे मार्ग पर 65.50 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले और 63.50 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही मंदिर तक हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है। शासन से धन स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
काली मंदिर को जाने वाले मार्ग को नाला सहित पक्का बनवाने के लिए नगर पंचायत ने डीपीआर तैयार कराकर साशन को भेजने की तैयारी करली है। रुपये स्वीकृत होते ही मार्ग पर कार्य शुरू करा दिया जायेगा। - डॉ. डीएस भारती, चेयरमैन चंडौस।