फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चंडौस से मथुरा-वृंदावन के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडौस से धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन के लिए रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सांसद, विधायक और अब राज्यमंत्री बने सुरेंद्र दिलेर से बसों को चलवाने की अपेक्षा की है। वहीं, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि चंडौस से गौमत तक मात्र 14 किमी तक की दूरी का कराया टेंपो चालक 40 रुपये वसूल कर रहे हैं, जोकि सरासर नाजायज है।
विज्ञापन


कस्बा और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों का कहना है कि यहां से रोजाना सैकड़ों लोग धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन के लिए तीर्थस्थल के लिए जाते हैं। कस्बे से कोई सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्री पहले चंडौस से अलीगढ़ पहुंचते हैं और बाद में मथुरा की बस पकड़ते हैं। अथवा अपने निजी वाहनों से तीर्थ स्थलों पर जाते-आते हैं। इसके चलते यात्रियों के समय की बर्बादी के अलावा भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग है कि अगर चंडौस कस्बे से गौमत चौराहा होते हुए नौहझील, बाजना, शेरगढ़ होते हुए दो रोडवेज बसें प्रतिदिन मथुरा-वृंदावन के लिए चला दी जाएं तो यात्रियों को सुविधा हो सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया है कि किसी भी रूट पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाता है। इस रूट पर यात्रियों की संख्या देखी जाएगी। इसके बाद बसों का संचालन हो सकेगा।

चंडौस से गौमत के टेंपो वाले वसूल रहे हैं 40 रुपये

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि चंडौस से गौमत तक के टेंपो वाले 40 रुपये किराया वसूलते हैं। जबकि यह मार्ग 14 किमी का ही है। अगर रोडवेज की बसें चल जाएंगी तो यह किराया मात्र 22 रुपये ही लगेगा। गौमत उतरकर लोग नोएडा, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली भी जा सकते हैं। इससे यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा और आवागमन में भी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


यह कहना है यात्रियों का

- चंडौस से मथुरा के लिए रोडवेज बस की बहुत ही आवश्यकता है। यात्री मथुरा जाने के लिए अलीगढ़ पहुंचते हैं। इससे समय और किराया दोगुना लगता है। सांसद व राज्यमंत्री को चाहिए कि वे मथुरा-वृंदावन के लिए रोडवेज की दो बसें चलवाएं। - शिवम उर्फ विक्की वर्मा, चंडौस

- कस्बे के लोगों की काफी समय से मथुरा-वृंदावन के लिए रोडवेज बस चलवाने की मांग चली आ रही है। अब समय आ गया है कि सांसद और राज्यमंत्री मिलकर प्रयास करें। -श्रृषि शर्मा, वार्ड सदस्य चंडौस


- मथुरा-वृंदावन धार्मिक नगरी हैं। चंडौस व उसके आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए मथुरा जाते हैं। रोडवेज बस चलने लगेंगी तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। - नवनीत माहेश्वरी व्यापारी चंडौस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें