श्री वार्ष्णेय मंदिर के 16वें पाटोत्सव पर सोमवार को महावीरगंज स्थित दाऊजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक मेयर शकुंतला भारती हरी झंडी दिखाकर किया, पूजन पूर्व मेयर सावित्री वार्ष्णेय ने किया। मंदिर व्यवस्थापक राधे श्याम ने बताया कि कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरीमल प्याऊ, दुबे पड़ाव, मदार गेट चौराहे, आर्यसमाज मंदिर मार्ग, अचल ताल पर पहुंची। जहां अन्नू पेठा पैलेस पर अशोक कुमार पेठे वाले के नेतृत्व में फूलों की वर्षा की गई। अचलताल से चली कलश यात्रा श्री वार्ष्णेय मंदिर पर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में महिला पीत वस्त्र पहने हुई थी। मशीन से फूलों की बारिश हो रही थी। महिलाएं मां भगवती का जयकारे लगाती हुई बैंडों की भक्ति धुनों पर भजन गा रही थी। इस कलश यात्रा स्वागत महावीरगंज, बारहद्वारी, पड़ाव दुबे, मदार गेट चौराहा, अचल तालाब आदि स्थानों पर किया गया।
इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। उधर, पाटोत्सव समरोह पर श्रीवार्ष्णेय मंदिर परिसर सतरंगी रोशनी में नहाया हुआ था। इस दौरान कृष्णा गुप्ता, कलश यात्रा प्रभारी दुर्गेश वार्ष्णेय, लक्ष्मी गुप्ता, अलका गुप्ता, सीमा गुप्ता, कलश यात्रा सह संयोजक संध्या गुप्ता, तारेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, भुवनेश आधुनिक, वीनेश गुप्ता, इंदूवाला वार्ष्णेय, अन्नू बीड़ी, एलडी वार्ष्णेय, पुखराज सराफ, भूपेंद्र वार्ष्णेय, सुमित शर्मा, शिब्बो, राजाराम मित्र, संजीव राजा, संजीव वैभव, पल्लव गुप्ता, सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, सौभाग्यवती, उमेश सरकोंडा, अल्का गुप्ता आदि मौजूद रहे।