फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए तैशः जगह-जगह जाम, प्रदर्शन, हंगामा

Wed, 30 Nov 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
कैश के लिए तैशः जगह-जगह जाम, प्रदर्शन, हंगामा - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
नोटंबदी के 20 दिन बाद भी नकदी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही। मंगलवार को फिर हजारों लोगों की भीड़ बैंकों पर उमड़ी लेकिन काफी कम लोगों को ही नकदी मिली। इसके चलते कई स्थानों पर लोगोें का आक्रोश भी फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कई स्थानों पर जाम लगाया और हंगामा भी किया। 
विज्ञापन

नकदी की किल्लत समाप्त नहीं हो रही और इससे परेशान लोगों का गुस्सा रोजाना हंगामे और प्रदर्शन के रूप में सामने आ रहा है। मंगलवार को भी बैंकों में काफी लोगोें की भीड़ एकत्रित हुई, लेकिन घंटोें कतारोें में लगे रहने के बाद भी ज्यादातर लोगों को नकदी नहीं मिली। लाल डिग्गी रोड स्थित अब्दुल्ला कॉलेज के बाहर बैंक ऑफ बडौदा पर लोगोें की भीड़ नकदी के लिए एकत्रित हो गई। जब काफी देर तक लोगों को पैसा नहीं मिला तो आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसी प्रकार मेडिकल रोड पर एसबीआई की शाखा के सामने भी नकदी संकट से परेशान लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा।
स्थानीय एसवी कॉलेज के परिसर में पीएनबी की शाखा में सुबह से ही काफी लोगोें की भीड़ लगी थी। दोपहर को लोगों को जब यह पता चला कि बैंक में नकद आया 10 लाख रुपया चंद लोगोें को ही बांट दिया गया है तो इन लोगोें ने वहां जमकर हंगामा किया। इनकी बैंक के शाखा प्रबंधक से तीखी नोक-झोेंक भी हुई। बाद में अन्य बैंक से नकदी बांटकर कुछ लोगों को दी गई। पुलिस भी वहां मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें