फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए तीन छात्राएं चयनित

विज्ञापन
वंदना - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल को सिल्वर मेडल दिलाने वाली तीनों छात्राओं का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए उप्र की टीम में हो गया है। सूचना पर परिजन तथा विद्यालय में खुशी का माहौल है। दो छात्राओं का परिवार इन दिनों मुफलिसी में जी रहा है। इसके बावजूद छात्राओं ने अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जट्टारी के बाजोंता गांव की ज्योति पुत्री हरज्ञान, सोनम पुत्री हरज्ञान और जरतौली गांव की वंदना पुत्री बबलू का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी भूपनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं हैं। ज्योति और सोनम सगी बहनें हैं। पिता का साया सिर से उठने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है
। लेकिन कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। दोनों बहनों की प्रतिभा को देखते हुए कोच दलवीर सिंह बाल्यान पढ़ाई-लिखाई और प्रतियोगिताओं संबंधी खर्चे का वहन करते हैं। मां गांव में सिलाई का काम करती हैं। वहीं पांच बहनों में सबसे बड़ी वंदना का भी यही हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के चलते कोच दलवीर सिंह बाल्यान मदद करते हैं। तीनों का सपना है कि वह भारतीय टीम में खेलकर देश को गोल्ड मेडल दिलाएं।

सोनम- फोटो : CITY OFFICE

ज्योति- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें