अलीगढ़ से नैनीताल तक चल रहे इनरव्हील क्लब के 91 क्लबों का संगठन इनरव्हील डिस्ट्रिक की एडिटर शहर की ज्योति मित्तल बन गई हैं। उन्हें यह पद वृंदावन में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में निर्वाचन के बाद दिया गया। अलीगढ़ आगमन पर ज्योति मित्तल का स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ पहल की संस्थापक अध्यक्ष और वर्तमान में इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक की एडिटर ज्योति मित्तल ने बताया कि गत वर्षों में किए गए कार्यों के फलस्वरूप यह पद मिला है। इस जीत से अलीगढ़ का नाम भी रोशन हुआ है। ज्योति मित्तल के अलीगढ़ आगमन पर इनरव्हील क्लब पहल, रोटरी क्लब अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों ने स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, विपुल गुप्ता, सुबोध सुहृद, रश्मि सुहृद, विनय वैश्य, उर्वशी वैश्य, नितिन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, रचना अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, निधि अग्रवाल, आरती मित्तल आदि मौजूद रहे।