आईआईएमटी की ओर से एथलेटिका-2025 का आयोजन किया जाएगा। आईआईएमटी के चेयरमैन ईं. पंकज महलवार ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 8 बजे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर से 49 स्कूलों के एक हजार जूनियर खिलाड़ी मिनी मैराथन दौड़ेंगे।
विज्ञापन
शुभारंभ डीएम विशाख जी करेंगे। विजयी खिलाड़ियों को महापौर प्रशांत सिंघल पुरस्कृत करेंगे। 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे मिनी मैराथन में सीनियर खिलाड़ी दौड़ेंगे। विजयी खिलाड़ियों को सीडीओ प्रखर सिंह पुरस्कृत करेंगे। मौके पर यूपी एथलेटिक्स संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी, आईआईएमटी के प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, डॉ. इंदु सिंह मौजूद रहीं।