फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर ने मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा, पीएम मोदी पर भी भड़काऊ टिप्पणी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री को की गई टिप्पड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नियमानुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी सरकार अथवा उसके कामों पर टिप्पणी के लिए अधिकृत नहीं है। लेकिन हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर ने सभी नियमों को धता बताकर फेस बुक पर प्रदेश की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं न्याय व्यवस्था को पूर्णत: ध्वस्त बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांग लिया। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी भड़काऊ टिप्पणी का भी आरोप है। इसकी शिकायत बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के पौत्र विजय सिंह ने डीएम से की है।
विज्ञापन

विधायक बरौली ठा.दलवीर सिंह की ओर से लिखित पत्र विजय सिंह ने ने डीएम को सौंपते हुए बताया कि हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर में तैनात सहायक अभियंता बनी सिंह फेस बुक पर अपने नाम से एकाउंट चलाते हैं। 20 जून 2019 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की कि बनी सिंह ने अपनी फेस बुक पर 18 जून 2019 को 9.37 बजे पोस्ट डाली।
इस पोस्ट में वर्तमान परिदृश्य में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं न्याय व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फेस बुक पर सभी मर्यादाएं तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार के विरुद्घ भड़काऊ पोस्ट डालता है। जो स्पष्ट रूप से सरकारी नियमावली का उल्लंघन है। इस व्यक्ति की फेसबुक पर कई आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डाली गई हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाय। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें