फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए जाते मरीज। संवाद 
विज्ञापन

विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। शनिवार की रात नौ बजे से मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाएं बहाल हो गई हैं।
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने शनिवार की रात नौ बजे आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से आंदोलन वापस लेने और तत्काल प्रभाव से सभी सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अख्तर अली ने बताया कि ट्रॉमा इमरजेंसी में कार्यबल की कमी दूर करने के लिए 20 नॉन-एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट्स की तीन माह के लिए तैनाती को स्वीकृति दी जाए। इनका वेतन रिवॉल्विंग फंड से दिया जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं, जिससे मरीजों को असुविधा न हो। आरडीए ने इस दौरान सभी रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा दिखाई गई एकता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। साथ ही एएमयू प्रशासन और जिला प्रशासन का आभार जताया, जिन्होंने डॉक्टरों की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए त्वरित हस्तक्षेप कर समाधान का रास्ता निकाला।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। उनकी जो मांगें थीं, उसे मान ली गई है। जूनियर डॉक्टरों से नॉन एकेडमिक जेआर का प्रस्ताव मांगा गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिला मरीज द्वारा एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी थी।

जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए जाते मरीज। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें