राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय। स्रोत: इंटरनेट
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध एटा के राम प्रकाश सिंह बालिका महाविद्यालय धुमरी में विवि से बिना अनुमति के कक्ष निरीक्षक बनाने का मामला सामने आया है। इसी केंद्र पर ओएमआर शीट की उत्तर पुस्तिका की संदिग्धता की आशंका मिली है। इस मामले में महाविद्यालय को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
शनिवार को परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने मंडल के कई महाविद्यालयों में निरीक्षण किया, जहां उन्हें तीसरी पाली में केंद्र पर एक कक्ष में परीक्षा चल रही थी। शिक्षकों का अभाव था, जो वह अयोग्य थे। परीक्षा केंद्र पर संध्या कक्ष निरीक्षक थीं, जो विवि से अनुमोदित शिक्षिका नहीं थीं।
उन्होंने कहा कि ओएमआर उत्तर पुस्तिका में में संदिग्धा प्रतीत हुई, जिस पर महाविद्यालय से जवाब मांगा है। चौधरी बदन सिंह महाविद्यालय एटा में कक्ष निरीक्षक कक्ष के बाहर बैठे हुए थे।
दीनबन्धु दीनानाथ महाविद्यालय एटा में कैमरों के फुटेज की गुणवत्ता सही नहीं थी। श्री लटूरी सिंह श्री राम महाविद्यालय धुमरी एटा के प्रवेश द्वार पर महाविद्यालय का कोई बोर्ड नहीं लगा हुआ था। इन्वर्टर की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके संबंध में विवि कंट्रोल रूम से कई बार फोन करने के बाद भी सुधार नहीं किया गया। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि महाविद्यालय को नोटिस दिया जाएगा।