फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज लौटेंगे काम पर

विज्ञापन
एनएमसी बिल के विरोध में जेएन मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल होने पर इमरजेंसी से वापस लौटते - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के विरोध में चल रही हड़ताल जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने खत्म कर दी। रविवार सुबह 8 बजे से जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी में अपनी सेवाएं देनी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बिल के विरोध में गुरुवार से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे। इससे इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गई थीं। मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीज व उनके तीमारदारों को गेट से लौटा दिया जा रहा था। मरीज पैसे के अभाव का हवाला देकर इलाज करवाने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। शनिवार रात 7 बजे रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए हड़ताल खत्म कर दी गई, लेकिन एनएमसी बिल का विरोध जारी रहेगा। इससे पूर्व दोपहर में जूनियर डॉक्टरों ने डीन ऑफिस से ट्रॉमा सेंटर तक प्रोटेस्ट मार्च निकाला। इस अवसर पर आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी, उपाध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें